चार दिवसीय द्वितीय जिला रैली हुई प्रारम्भ ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा कटिहार के रेलवे प्रवर संस्थान में चार दिवसीय द्वितिय जिला रैली का आयोजन 7 अक्टूबर से आरंभ किया गया। कटिहार जिला स्काउट एवं गाइड के जिला के मुख्य जिला आयुक्त सह प्रवर मंडल कार्मिक अधिकारी अतुल कुमार मिश्रा,आई आर पी एस के दिशा निर्देश के आधार पर कार्यकम की रुप रेखा निर्धारित की गई है। इस कार्यकम का विधिवत उद्घाटन शनिवार को सहायक वाणिज्य प्रबंधक सह जिला स्काउट एवं गाइड। के जिला आयुक्त सुमित कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यकम के मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक चौधरी विजय कुमार थे।आयोजित कार्यकम में कुल 110 बच्चों ने भाग लिया जिसे सात समूह में विभाजित किया गया है। जिसमें स्काउट्स के तीन ग्रूप, गाइड के एक ग्रुप, रोवर्स के दो ग्रुप और रेंजर के एक ग्रुप बनाये गये हैं। इन समूहों के द्वारा बहुत से कार्यकम आयोजित किए जा रहे हैं।जिनमें मुख्य रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकल नाच, ध्वजारोहण, परेड, क्राफ्ट कैम्प आदि शामिल है। भारत स्काउट एवं गाइड के सम्बन्ध में यह उल्लेखनीय है कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य शारिरीक, बौद्धिक, सामजिक, भावात्मक एवं अध्यात्मिक विकास में मदद् कर राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। इस कार्यकम का आयोजन इसी उददेश्य के लिए एक पहल है। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड द्वारा अलग अलग कैंप बनाए गए थे। वही कलाकारों इस अवसर पर द्वारा कई कार्यकर्म प्रस्तुत किए गए जिससे दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। मौके पर सुनील कुमार मिश्रा, रोहित कुमार सहित स्काउट एवं गाइड के सभी पधाधिकारीगण मोजूद थे।
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
