अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में लाखो का लावारिस गांजा हुआ बरामद।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार स्टेशन पर रेल पुलिस की ए एल टी एफ टीम द्वारा अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में लाखों का लावारिस गांजा को बरामद किया गया है। रेल पुलिस के एसएचओ मो इमरान आलम ने बताया कि रेल पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर ट्रेन नंबर 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन के एच ए 1 बोगी के शौचालय से विशेष चेकिंग के दौरान लावारिस बैग से 8 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 2 लाख बताई जाती है।इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वही रेल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी सघन चेकिंग के दौरान संयुक्त अभियान में कटिहार स्टेशन पर लाखों का गांजा को बरामद किया गया था।
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
