October 24, 2026

रेल प्रशासन द्वारा कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन, निरस्तीकरण किया।

Read Time:3 Minute, 33 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

गाड़ी संख्या 12506 आनंद विहार टर्मिनल कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के बुधवार को रघुनाथपुर स्टेशन के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण पटना दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेल खंड पर ट्रेनों के परिचालन प्रभावित हुआ। जिसके फलस्वरुप रेल प्रशासन द्वारा कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन, निरस्तीकरण किया गया। इस संबंध में सीपीआरओ हाजीपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्ग परिवर्तित में कुल 95 ट्रेन , निरस्तीकरण में 31 ट्रेन, आशिक समापन और शॉर्ट टर्मिनेशन में कुल पांच ट्रेन सहित दो ट्रेनों को रि शेड्यूल किया गया है। रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों के परिचालन को पुनः सामान्य करने के लिए युद्ध स्तर पर पुनः बहाली कार्य जारी है। वही देर शाम तक एक लाइन ट्रेन परिचालन के लिए फिट होने की संभावना है।कटिहार रेल मंडल अंतर्गत नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से कटिहार ले जाने के क्रम में कटिहार रेलमंडल के डीआरएम सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रेल प्रशासन द्वारा कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार सहित बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी आदि स्टेशनों पर यात्रा कर रहे यात्रियों और बच्चो के लिए निशुल्क खाना पानी के अलावा चिकित्सा सुविधा आदि मुहैया कराई गई। सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त घटना को लेकर गुरुवार को ट्रेन नंबर 12487 जोगबनी आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।जबकि कटिहार रेल मंडल से गुजरने वाली चार ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। जिसमें 11 तारीख को कटिहार से होकर गुजरी ट्रेन नंबर 12423 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन भाया आरा,सासाराम और दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते दिल्ली तक परिचालित हुई। उसी प्रकार गुरुवार को ट्रेन नंबर 15483 महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन और साप्ताहिक ट्रेन 15632 गुवाहाटी बाघमेर जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन पटना, गया और दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते दिल्ली तक परिचालित हुई। जबकि ट्रेन नंबर 12505 कामाख्या आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस गुरुवार को कटिहार की जगह भाया मालदा होते हुए परिचालित हुई।

Previous post पूर्व निगम पार्षद ने थामा कांग्रेस का दामन कहा पार्टी को मजबूत करना पहली प्राथमिकता।
Next post बिहार सरकार के पुर्व मंत्री के संकल्प यात्रा के दौरान कहा आरक्षण नहीं वोट नहीं ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial