October 25, 2026

बिहार सरकार के पुर्व मंत्री के संकल्प यात्रा के दौरान कहा आरक्षण नहीं वोट नहीं ।

Read Time:2 Minute, 11 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल चौंक के संतरामपुर मैदान में बिहार सरकार के पुर्व मंत्री मुकेश साहनी पहुंचे । इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं, गठबंधन नहीं तो वोट नहीं उक्त बातें उक्त बातें निषाद संकल्प यात्रा के दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा। उन्होंने बंगाल, दिल्ली की तर्ज पर बिहार में भी निषाद समाज को हर हाल में आरक्षण मिले जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष करते रहने का वादा किया। जनसभा में उपस्थित हजारों निषाद समाजों के बीच गंगाजल से संकल्प दिलाया। बिहार सरकार द्वारा जारी जनगणना को लेकर कहा कि यादव के बाद दूसरा निषाद जाति ही है जो बहुत बड़ी संख्या में बिहार में है।इतनी बड़ी संख्या में रहते हुए हम लोगों के जाति का किसी भी जिले में ना तो डीएम है और ना ही एसपी है। उन्होंने कहा कि जिलों में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा का उद्देश्य यह है कि जो सरकार हमें आरक्षण देगी उसी को हम लोग वोट देंगे। हमें आरक्षण नहीं तो वोट नहीं। चाहे जिसकी भी सरकार हो उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार दोनों पर जमकर आरक्षण नहीं देने की बात कही। इस मौके पर मौके पर मंच का संचालन संचालन किशोर कुमार मंडल ने किया किया कथा सभा की अध्यक्षता प्रकाश सिंह निषाद के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नेता समाजसेवी एवं पुलिस निरीक्षक अमजद अली सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post रेल प्रशासन द्वारा कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन, निरस्तीकरण किया।
Next post नगर निगम में सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक आयोजित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial