October 28, 2026

युवा समागम के अंतर्गत रोजगार प्राप्त करने वाले 14 छात्र-छात्राओं को जीविका की तरफ से किया गया सम्मानित

Read Time:2 Minute, 1 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई बारसोई के द्वारा युवा समागम का आयोजन गुरुवार को सीएलएफ के कार्यालय में किया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीविका की बीपीएम निक्की सेठिया उपस्थिति रही, उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत बारसोई के विभिन्न पंचायत से 6 माह के प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार प्राप्त करने वाले 14 छात्र और छात्राओं को जीविका बारसोई के द्वारा आज सम्मानित किया गया है, उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी छात्र एवं छत्राओं ने अपना अनुभव को साझा किया और बताया कि उन्होंने कैसे आज नौकरी कर 20 से 30 हजार रुपये महीना कमा रही हैं, उन्होंने रोजगार उपरांत होने वाले जीवन मे बदलाव, स्किल डेवलपमेन्ट के अनुभव को साझा किया और बतलाया कि यह योजना रोजगार प्राप्त करने में बहुत ही लाभकारी सिद्ध हुई है साथ ही यह भी बतलाया कि हमलोग अपने पंचायत के अन्य छात्र, छात्राओं को इस योजना का लाभ लेकर रोजगार प्राप्त करने को प्रेरित कर रहे हैं, इस अवसर पर जीविका के बीपीएम निक्की सेठिया, कम्युनिकेशन मैनेजर रूपेश कुमार, जॉब्स मैनेजर अमित सागर, एलएचएस विनित कुमार, अमरजीत कुमार, संदीप कुमार, सभी जीविका कर्मी, सीएलएफ की सभी दीदियाँ आदि उपस्थित रहे

Previous post वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफतार,एक मोटरसाइकिल जब्त
Next post धोकरदह गावों में किया सेवा कार्यक्रम हम है तैयार सेवा फोरकटिहार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial