June 13, 2026

कोरोना मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए बनेगा पोर्टल ।

Read Time:1 Minute, 28 Second

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया है कि 2 हफ्ते के भीतर एक ऑनलाइन पोर्टल को तैयार किया जाएगा ।जिसके जरिए कोविड-19 से जान गवाने वाले मरीजों के परिजनों द्वारा मुआवजे के लिए दावा किया जा सकेगा ।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बहुत से लोग हैं जिन्होंने कोरोनावायरस महामारी की वजह से अपने रिश्तेदारों को खो दिए हैं। इन लोगों को अभी भी मुआवजे की योजना के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे में सरकारों को व्यापक प्रचार करना चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा है कि ऐसा सिस्टम भी बनाया जाना चाहिए जहां पर लोग मुआवजे के लिए ऑनलाइन दावा पेश कर सकते हैं ।गौरतलब है कि सितंबर में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि कोविड-19 से जान गवाने वाले परिवारों को राज्य सरकारें ₹50000 का मुआवजा देगी। अदालत को यह भी बताया गया था कि यह मुआवजा कोरोना से अब तक जान गंवाने वालों लोगों सहित भविष्य में इसके शिकार होने वाले लोगों तक को दिया जाएगा ।

Previous post मथुरा– ओमीक्रॅन की दहशत के बीच तीन विदेशी महिलाएं पाई गई संक्रमित, मचा हड़कंप ‌।
Next post लोकसभा में शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन सोमवार को कृषि कानून वापसी बिल पास हो गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial