बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासियों ने धूमधाम के साथ मनाया जतरा पर्व
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के नारियल बाड़ी गांव राजकीय बुनियादी विद्यालय खेल मैदान में बुधवार को बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी समाज ने बड़े धूमधाम के साथ जतरा पर्व मनाया। मौके पर कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे वार्ड सदस्य कन्हैया उरांव ने बताया कि बिरसा मुंडा की जयंती पर हम आदिवासी समाज मिलकर जतारा पर्व मना रहे हैं। इसके उपलक्ष्य में आदिवासी समाज के युवक, युवतियों ने नृत्य पेश कर अपनी परंपराओं को याद करते हुए जम कर खुशियां मनाई। मौके पर त्यौहार के मद्देनजर आदिवासी समाज के लोगों ने प्रकृति की पूजा अर्चना करते हुए सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही कार्यक्रम दौरान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें साइकिल धीमी गति से चलाना, घड़ा में पानी भरकर दौड़ना, सुई में धागा डालकर दौड़ना, जलेबी खाना आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सफल प्रतिभागियों के बीच पहला पुरस्कार सारण गमछा, सारण साड़ी, कलम, कॉपी, पेंसिल आदि का वितरण किया गया। मौके पर कार्यक्रम में युवक युवतियां अपने आदिवासी लोक गीत पर जमकर नृत्य पेश किया। इस अवसर पर समाजसेवी गिरधारी उरांव, अध्यक्ष राजा उरांव, सचिव बलराम उरांव, उपाध्यक्ष कन्हैया उरांव, मनोज उरांव, बिनोद उरांव, मुकेश उरांव, उज्जवल उरांव, बालबीर उरांव, रेशम उरांव, श्याम लकरा सहित कमेटी के सदस्यगण आदि थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
