डंडखोरा एवं महेशपुर पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का तैयारी पूरी।
अशोक यादव (डडंखोरा)
सरकार के सभी विभागों द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन एवं आम जनों तक योजनाओं की जानकारी एवं योजनाओं का लाभ सुलभ तरीके से पहुंचे इसको लेकर प्रखंड के डंडखोरा एवं महेशपुर पंचायत में 16 नवंबर रोज बृहस्पति को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर अबरी ने बताया कि अमर अब्दाली बताया कि स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास विभाग, मनरेगा, शिक्षा, कृषि ,बाल विकास परियोजना, जन वितरण आपूर्ति, जीविका, स्वच्छता, राजस्व विभाग, बैंकिंग, कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों की स्टॉल लगाए जाएंगे और सरकार की योजनाओं का लाभ एवं लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा।जनसंवाद बैठक का आयोजन किया गया है। इसी दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, अंचल अधिकारी चंदन कुमार एवं थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। बीडीओ ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम मध्य विद्यालय दुर्गास्थान डंडखोरा के परिसर में एवं महेशपुर पंचायत के कुताई साह आदर्श मध्य विद्यालय टिकैली के मैदान में किया जायेगा। जन संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। लोगों के बीच विभिन्न विभागों के कर्मियों के द्वारा प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
