July 27, 2026

चार दिवसीय छठ पर्व की हुई शुरुआत व्रतियों ने की अनुष्ठान की तैयारी पूरी

Read Time:1 Minute, 43 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में छठ व्रती महिलाएं छठ का प्रसाद तैयार करने के लिए गेहूं धोकर सुखाने में जुटी रहीं। सामूहिक रूप से गेहूं सुखाती महिलाएं दिनभर बैठकर निगरानी करती रहीं, ताकि कोई पक्षी उसमें चोंच न लगा दे। इस दौरान व्रती के घर और घाट परिसर मंगल गीत से गूंजते रहे। चारों ओर पूजा का उल्लास और उत्साह बना हुआ है। व्रती महिलाओं ने बताया कि यह पर्व बहुत ही पवित्र है। इसमें स्वच्छता और पवित्रता का पूरा ख्याल रखना पड़ता है। कहीं कोई चूक न हो जाए। इसको लेकर पूरा परिवार सावधान रहता है। गेहूं सुखाने के साथ ही महिलाओं ने मिट्टी के चूल्हे को भी धूप में सुखाया। बताया गया कि शनिवार को खरना पूजन, रविवार को संध्या अस्ताचलगामी भगवान सुर्य को अर्घ्य व सोमवार को उदयीमान सुर्य को अर्घ्य देने के साथ ही प्रकृति व मानव के अद्भुत मिलन का महापर्व समापन हो जाएगा। मौके पर त्यौहार को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गई। पूजन सामग्री, सुप, दौरा, मिट्टी का दीप आदि खरीददारी को लेकर लोगों की काफी भीड़ देखी गई।

Previous post एमएलसी अशोक अग्रवाल ने छठ घाट का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
Next post पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial