June 24, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वितरित किया अधिवक्ताओं के मध्य अपना प्रतिज्ञा पत्र

Read Time:4 Minute, 52 Second

Reporting by वी के रस्तोगी सीतापुर ,

“लड़की हूं लड़ सकती हूं” के नारे के तहत कांग्रेश के कार्यकर्ताओं ने आज अपना एक जनसंपर्क अभियान कलेक्ट्रेट कचहरी,परिसर तथा बार एसोसिएशनमें चलाया ,जिसके तहत उन्होंने अपनी पार्टी के प्रतिज्ञापत्र को अधिवक्ताओं तथा अन्य उपस्थित लोगों, सहयोगीयों,जनसमुदाय के बीच में वितरित किया एवं उन्हें अपनी पार्टी के किए गए वादों के बारे में बताया और उन्हें सूचित किया कि हमारी पार्टी जो भी वादा करती है उसे जरूर निभाती है,अधिक जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के श्रीष चंद्र शुक्ल ने बताया कि आज हमारे द्वारा अपनी पार्टी के प्रतिज्ञापत्र को अधिवक्ताओं बंधुओं के बीच में वितरित किया गया और हमारा यह प्रयास है कि हम उनके बीच अपने किए गए अपने शीर्ष नेतृत्व द्वारा किए गए वादों को प्रतिज्ञा पत्र के रूप में वितरित कर पायें,उनतक अपनी पार्टी की बात पहुंचायें, और यह हमारा वचन है कि हम जो भी वादे करेंगे उन्हें निश्चित रूप से निभाएंगे। हमारी अन्य जन कल्याणकारी योजनाएं भी होंगी जिनके तहत आम जनता को लाभान्वित करवाया जाएगा,कृषकों को लाभान्वित किया जायेगा, प्रत्येक परिवार को एक निर्धारित राशि दी जाएगी, महिलाओं का सम्मान होगा,उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए हम प्रयास करेंगे, हर बालिका,नौनिहालों को शिक्षा हमारा प्रमुख कार्य रहेगा इत्यादि, हमारी पार्टी की यह विचारधारा है,कि हम हर एकको साथ लेकर चलते हैं, हमारी कुछ जनकल्याण की योजनाएं हैं, हम उनको निश्चित रूप से जनता के बीच में ले जाने में सफल होंगे ,अभी हमारी प्रतिज्ञा पथ यात्रा चल रही थी वह भी पूर्णतया सफल हुई है,हम आम जनता के बीच में लगातार अपनी पकड़ बनाते जा रहे हैं और निश्चित रूप से जनता इस बार हमें अपना आशीर्वाद देगी तथा हम जनपद की सभी विधानसभाओं पर अपने प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजई बनाएंगे एवं हमारी सरकार भी बनेगी, हमारी सरकार एक लोक कल्याणकारी सरकार होगी जिसमें हम सभी प्रदेशवासियों के लिए सुरक्षा को निश्चित करेंगे, सभी माताओं बहनों को रोजगार मिलेगा और प्रत्येक हाथ को हम हुनर देंगे हमारे द्वारा अन्य कार्य भी जो किए जाएंगे वह जनहितकारी ही कार्य होंगे।वर्तमान सरकार में महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं वह किसी भी प्रदेश में नहीं होते हैं यह बहुत ही निंदनीय है कि वर्तमान सरकार किसी भी प्रकार से महिलाओं पर हो रहे अपराध को रोक नहीं पा रही है, तथा अपराधों की रोकथाम करने में बिल्कुल असफल साबित हुई है। हर तरफ महिलाओं से संबंधित अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं वर्तमान समय में भी प्रयागराज में हुई दलित हत्याएं निंदनीय अपराध है, तथा निचले तबके पर होनेवाले अपराधों को रोक पाने में सरकार असफल साबित हुई है इस जनसंपर्क कार्यक्रम,रैली को प्रमुख रुप से श्रीष चंद्र शुक्ल के नेतृत्व में ही निकाला गया तथा अन्य सहयोगियों के रूप में ओमप्रकाश मिश्र एड० प्रदेश उपाध्यक्ष मानवाधिकार विभाग ,नव नियुक्त जिला कांग्रेस प्रवक्ता पुष्पेद्र सिंह चौहान एड०,वरिष्ठ कांग्रेसी मुनेद्र अवस्थी एड०,पीसीसी जमुना प्रसाद शर्मा, कल्लन खॉ एड०,सर्वेश प्रताप सिंह,सेवादल जिलाध्यक्ष नागराज़ कश्यप ,लोकेश तिवारी आदि लोग तथा तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous post ठेके के खिलाफ धरना प्रदर्शन।
Next post लगुआ में आग लगने से छः घर जले, मुआवजा की मांग ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial