August 25, 2026

लगुआ में आग लगने से छः घर जले, मुआवजा की मांग ।

Read Time:1 Minute, 16 Second

बारसोई प्रखंड के लगुआ दास ग्राम पंचायत के लगुवा गांव मैं अचानक आग लगने से 4 परिवारों के आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया। जिससे घर पर रखा सभी सामान जल गया। प्राप्त जानकारी अनुसार घटना वार्ड नंबर 11 की है, जहां पिडीत परिवार के घर के पीछे से अचानक आग की चिंगारी उठने लगी। ग्रामीणों के मदद से लगभग आधे घंटे कोशिश कर आग पर काबू किया जा सका। घटना के संबंध में सिओ अमर कुमार राय ने राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेकर तुरंत रिपोर्ट कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया। अग्नि पिडितो की पहचान मोहम्मद अंजार ,मोहम्मद आजाद , मोहम्मद असलम, एवं मोहम्मद नासिर के रूप में हुई है। घटना के संबंध में सीओ ने बताया सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार पिडीतो को मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा।

Previous post कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वितरित किया अधिवक्ताओं के मध्य अपना प्रतिज्ञा पत्र
Next post मालापारा गांव में आग लगने से चार घर जले लाखों का नुकसान ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial