June 24, 2026

सेवानिवृत्त हुए सहायक शिक्षक को भावपूर्ण बिदाई

Read Time:1 Minute, 48 Second

Reporting by तनवीर आलम । हसनगंज

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर पंचायत अंर्तगत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महमदिया में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए सहायक शिक्षक अमरेंद्र कुमार को विद्यालय परिवार द्वारा विदाई दी गयी। समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार साह व अन्य शिक्षकों ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षक को माला पहनाकर कर उन्हें सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त हुए शिक्षक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद रहकर अपनी सेवा दी। उनके विदाई समारोह में विद्यालय के प्रति विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा की सरकारी सेवा में स्थानान्तरण और सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। ये सभी कर्मियों के साथ एक दिन होना है। अच्छे कार्यकाल के लिए वे हमेशा प्रेरणादायक बनें रहेंगे। समारोह में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार साह के अलावे शिक्षक प्रदीप कुमार अशोक कुमार मंडल सुलोचना कुमारी आशुतोष भारती मिथिलेश कुमार शंकर मोहन ठाकुर किसान सलाहकार रविंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) पेपर लीक प्रकरण की गाज सचिव पर गिरी
Next post UP TET परीक्षा का जुड़ा गया का कनेक्शन, सॉवल्ड गैंग्स के पांच गिरफ्तार युवक गया के बताए गए
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial