November 2, 2026

रतनपुर में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला, गंभीर अवस्था में कटिहार रेफर

Read Time:2 Minute, 6 Second

आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है: प्र.एसडीपीओ

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी थाना क्षेत्र के मनोहरपुर पंचायत के रतनपुर सीज टोला स्थित मस्जिद में सोमवार को इबा्दत कर रहे एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला हुआ। प्राप्त आवेदन के अनुसार रतनपुर निवासी मोहम्मद अकबर उम्र 65 जो प्रातः 4:30 बजे स्थानीय मस्जिद में पहुंचकर नमाज अदा करने की तैयारी कर रहे थे। तभी रतनपुर निवासी मोहम्मद सलीम उर्फ प्रेम उम्र 50 वर्ष ने पीछे से आकर गड़ासा से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मोहम्मद अकबर बुरी तरह घायल हो गया। मोहम्मद अकबर के पुत्र मोहम्मद इंतेहार ने बताया की जख्मी अवस्था में मौलवी और ग्रामीणों द्वारा मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ब्रजेश नंदन ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया। घटना को लेकर मोहम्मद अकबर के पुत्र मोहम्मद इंतेहार ने मनिहारी थाना में आवेदन दे दिया है। मनिहारी के प्र. एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने कहा कि आरोपी सलीम को हिरासत में ले लिया गया है और कांड की प्राथमिकी (286/2023) दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। दूरभाष पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ललन यादव ने बताया कि मोहम्मद अकबर का इलाज गहन चिकित्सा कक्ष में किया जा रहा है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Previous post शवदाह गृह का निर्माण समय पर पुरा हो: मुख्य पार्षद
Next post मध्याह्न भोजन रसोईया संघ के द्वारा बैठक आयोजित कि गयी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial