सद्भावना क्रिकेट क्लब राजवाड़ा की अगुवाई में पंद्रह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कोढा़ प्रखंड के राजवाड़ा पंचायत स्थित गोविंदपुर भासना मैदान में सद्भावना क्रिकेट क्लब राजवाड़ा की अगुवाई में आयोजित पंद्रह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधान परिषद अशोक कुमार अग्रवाल, विधायक कविता पासवान व मुखिया प्रतिनिधि हसन रजा आदि ने विधिवत फीता काटकर किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विधान परिषद अशोक कुमार अग्रवाल तथा विधायक कविता पासवान ने कहा कि सद्भावना क्रिकेट क्लब की अगुवाई में पंद्रह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। बताया खेल से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की अपील करते हुए कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कहा कि इस तरह के आयोजन होने से गांव में भाईचारे का अटूट बंधन बनता है। साथ ही खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। मौके पर खेल आयोजक के रूप में क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष फूल कुमार चौहान, सचिव राहुल झा आदि ने कहा कि उद्घाटन मैच दीवानगंज सिंघिया बनाम मेडिकल कॉलेज के बीच शुरू हुआ।जिसमें दीवानगंज सिंघिया की टीम ने टॉस जीत कर बैटिंग करने का आमंत्रण मेडिकल कॉलेज टीम को दिया। मेडिकल कॉलेज की टीमों ने 20 ओवर खेलकर दस विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। साथ ही लक्ष्य का पिछा करने उतरी दीवानगंज सिंघिया की टीम ने दस विकेट खोकर मात्र 127 रन ही बना पाई। इस प्रकार मेडिकल कॉलेज की टीम ने 15 रन से उद्घाटन मैच जीत लिया। उद्घाटन मैच का मैन ऑफ द मैच चंदू भारती को दिया गया। इधर मैच को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन मैच को देखने के लिए मैदान में भारी संख्या में खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के हौसले को ऑफजाई के लिए हर विकेट लेने व चौका-छक्का लगाने पर जमकर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर रौतारा थानाध्यक्ष मो दिलशाद खान, मुखिया प्रतिनिधि हसन रजा, उपसरपंच शंभू कुमार चौबे, भाजपा नेता मिथिलेश कुमार सिंह, पूर्व समिति प्रतिनिधि उदय सिंह, सुशील कुमार मिश्रा, मिथिलेश गुप्ता, रवि झा, पंकज झा, विरेन्द्र चौहान, राहुल झा सहित सैकड़ों खेल प्रेमी व ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
