November 6, 2026

सौरिया सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में लगा हाई मास्ट एलइडी लाइट।

Read Time:2 Minute, 16 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

प्रखंड के सौरिया सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सह सार्वजनिक हॉट में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास मद के द्वारा अनुशंसित 16 मीटर ऊँची हाई  मास्ट एलईडी लाइट का अधिष्ठान कार्य का शुभारंभ सांसद दुलालचंद गोस्वामी ने किया ।इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार  लगातार बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। सरकारी नौकरी का हो या रोजगार का मामला हो। लगातार सरकारी नौकरी की बहाली निकली जा रही है , नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। बच्चे एवं बच्चियों की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा मदद की जा रही है। बिहार के बच्चे व बच्चियों उच्च एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकें । उन्होंने कहा कि बिहार सरकार विकास में विश्वास करती है। पिछड़ा, अति पिछड़ा ,दलित ,महादलित ,अल्पसंख्यक, आदिवासी वर्ग के लोगो के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है । इस मौके पर जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार मंडल उर्फ टिंकू मंडल, संजीव श्रीवास्तव, चंदन कुमार मंडल ,कुंदन कुमार ,विक्रम मंडल, घनश्याम मंडल, इजहार खान ,निरंजन पोद्दार, अरुण मंडल, इंदल परिहार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे। 

Previous post श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मनिहारी थाना में शांति व्यवस्था की बैठक आयोजित
Next post राजेंद्र आश्रम कटिहार में कांग्रेस की बैठक आयोजित