August 28, 2026

श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मनिहारी थाना में शांति व्यवस्था की बैठक आयोजित

Read Time:3 Minute, 20 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

अयोध्या में सोमवार को श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर विश्वभर में उत्साह दिखता नजर आ रहा है। अपने उत्साह को बिते कई दिनों से जनमानस द्वारा फेसबुक सहित विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शित किया भी जा रहा है। परन्तु उत्साह में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन से अधिक जिम्मेवारी जनमानस का भी है। इसी कड़ी में रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ की अध्यक्षता में नगर पंचायत, ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने अनुसार उत्सव मनाने व एक दूसरे को सहयोग करने की अपील की। डीएसपी शैलेश प्रीतम ने युवकों से सोशल मीडिया पर सौ प्रतिशत नियंत्रण रखने के साथ साथ किसी भी भ्रामक अफवाह से परहेज़ करने व उसपर नजर रखने की अपील की। कहा कि असमाजिक तत्वों द्वारा फैलाने वाले की सूचना तत्क्षण प्रशासन को देने की भी अपील की। सभी धर्मों से बैठक में शामिल अतिथियों ने एक स्वर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग देने की संकल्प ली। अन्त में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि मनिहारी का इतिहास आपसी सहमति व एकता के साथ उत्सव को मनाने का रहा है और आगे भी मनिहारी के जनमानस पुरे महकमों में शांति का संदेश देने के लिए अपेक्षित है।इस अवसर पर बीडीओ रणधीर कुमार,इओ रणधीर कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर आनंद कुमार, थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, इंस्पेक्टर विधान चन्द्र,सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार,उमेश चन्द्र पाण्डेय, हरिशंकर सिंह, अंजनी कुमार, पीएसआई सद्दाम हुसैन,उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बिनोद सिंह, पार्षद गुलाब चौधरी, ओम कुमार, श्रवण कुमार,पार्षद प्रतिनिधि पंकज यादव,पुर्व पार्षद अमिरुददीन,मो मन्ना, बजरंग दल के रंजीत ठाकुर, आशुतोष पोद्दार, रौनक अग्रवाल, ऐनुल अंसारी,मो आलमगीर,मो असलम सहित गणमान्य और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।बेठक समाप्त होते ही पुलिस पदाधिकारी की टीम शैलेश प्रीतम के मार्गदर्शन में प्रखंड क्षेत्रों में गश्ती तेज़ कर दी ।

Previous post युवा क्रिकेट क्लब की अगुवाई में एक दिवसीय शॉट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
Next post सौरिया सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में लगा हाई मास्ट एलइडी लाइट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial