April 5, 2026

चाइल्ड पॉर्नोग्राफी रोकने के लिए चलाया ऑपरेशन MASOOM 50 से ज्यादा लोग ऐरेस्ट

Read Time:1 Minute, 56 Second

चाइल्ड पॉर्नोग्राफी को रोकने और मासूमों की रक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने पैन दिल्ली ऑपरेशन शुरू किया है। जिसका नाम है मासूम, जिसे स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट और सभी जिला पुलिस के सहयोग से चलाया जा रहा है। बाल अश्लील सामग्री से संबंधित उल्लंघनों की जानकारी साइबरक्राइम यूनिट के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के माध्यम से मिलती है। जिसका राष्ट्रीय गुमशुदा और शोषित बच्चों के केंद्र के साथ समझौता है। पैन दिल्ली के आधार पर विभिन्न थानों में 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। और अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। इसमें अब तक 50 से अधिक गिरफ्तारियां हुई है। गुम और शोषित बच्चों के लिए राष्ट्रीय केंद्र एक निजी और गैर लाभकारी संगठन है। इस संगठन की स्थापना 1984 में संयुक्त राष्ट्र कांग्रेस ने की थी ।संगठन यूएसए में स्थित है ।संगठन ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ करार किया है। उन्हें सोशल मीडिया पर जब भी बच्चों के संबंध में कोई भी अश्लील सामग्री मिलती है तो वह रेड फ्लैग कर देते हैं। वह उस उपयोगकर्ता का आईपी पता विवरण प्राप्त करते हैं, जिसमें अश्लील सामग्री अपलोड किया है ।

Previous post बिजनौर:- उद्घाटन के लिए नारियल पटका तो नारियल की जगह टूट गई सड़क, जांच के आदेश ।
Next post उप्र:_ जमीन में दफन सोना और आयरन निकालने के लिए इन दो शहरों में खुदाई की मंजूरी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial