November 5, 2026

यात्रियों की सुविधाओं की दिशा में कमर्शियल विभाग अग्रसर : सीनियर डीसीएम

Read Time:1 Minute, 47 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

रेल मंडल अंतर्गत यात्रियों की सुविधाओं और रेल राजस्व में इजाफा की दिशा में कमर्शियल विभाग काफी अग्रसर है। इस संबंध में कटिहार रेल मंडल के नए सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि रेलमंडल अंतर्गत जल्द ही व्यापारियों की सुविधाओं के मद्देनजर अलग अलग स्टेशनों पर नए लोडिंग व अनलोडिंग प्वाइंट खोले जायेंगे। जिसके लिए वाणिज्य विभाग द्वारा स्टेशनों को चयन किया जा रहा है। जिससे वहा रेल प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक सुविधाओ को मुहैया कराया जा सकेगा। वहीं कटिहार डिवीजन में कमर्शियल विभाग के इमेज को पब्लिक के समक्ष और अच्छा बनाने की दिशा में वाणिज्य विभाग द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि सीनियर डीसीएम श्री कलिता बीते 29 जनवरी को कटिहार रेलमंडल में 16 वे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के रूप में योगदान दिए। इसके पूर्व वे अलीपुरद्वार डिवीजन में प्रिंसिपल , जोनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में थे।सीनियर डीसीएम श्री कलिता कटिहार के पूर्व में अलीपुरद्वार और तिनसुकिया डिविजन में अलग अलग पद पर सकुशल कार्य कर चुके है।

Previous post डीआरएम बिल्डिंग में रेलवे अधिकारियों की बैठक डीआरएम ने किया समीक्षा ।
Next post बूंदाबांदी के बीच क्षेत्रवासियों ने मां शारदे की पूजा अर्चना की, सरकारी विद्यालय पहली बार पूजा से वंचित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial