May 25, 2026

गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा यज्ञ को लेकर यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य प्रारंभ,96 घंटे का होगा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का अयोजन

Read Time:1 Minute, 20 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के गंगा तट पर हर वर्ष की तरह माघी पूर्णिमा यज्ञ व मेला का तैयारी किया जा रहा है । इसे लेकर गंगा तट परिसर में यज्ञ मंडप का निर्माण कराया जा रहा है।इस मौके पर यज्ञ समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सहदेव यादव ने बताया कि इस बार लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा जो 96 घंटे का होगा। यज्ञ का शुभारंभ 23 फरवरीसे 27 फरवरी तक किया जाएगा। 23 फरवरी को प्रातः8 बजे कलश शोभा यात्रा निकाला जाएगा। मालूम हो कि माघी पूर्णिमा को सीमांचल के सभी जिलों और पड़ोसी देश नेपाल से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने रेल व सड़क मार्ग से मनिहारी आते हैं। प्रशासन भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सजग रहती है।इस अवसर पर गुडडू यादव,मनीष कुमार , पंकज यादव, मुन्ना यादव,प्रकाश यादव , प्रह्लाद यादव मौजूद रहे।

Previous post जनता दरबार में एक मामले प्रतिवेदित हुए, निपटारा शुन्य रहा
Next post 30 लीटर देशी शराब के साथ  युवक को किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial