May 25, 2026

30 लीटर देशी शराब के साथ  युवक को किया गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 25 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार)

शराब तस्करी की पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर संध्या गस्ती के दौरान कटिहार कंधरपेली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के  कंधरपेली चापघाट मुसहरी टोला के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शराब तस्कर को धर दबोचा। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने इस संबंध में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर संध्या गस्ती दौरान गश्ती टीम के पुलिस बल ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कंधरपेली मुसहरी टोला के समीप मोटरसाइकिल  से जा रहे युवक को रोका एवं तलाशी ली गई ,जिसमें मोटरसाइकिल के पीछे बांधे बोर में दो-तीन डब्बे में देसी शराब बरामद किया, जो लगभग 30 लीटर के करीब है । युवक की पहचान हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भारीडीह गांव के निवासी 27 वर्ष अजय कुमार पिता झब्बु मिस्त्री के रुप में हुआ है। युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा मोटरसाइकिल जप्त कर ली गई है।

Previous post गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा यज्ञ को लेकर यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य प्रारंभ,96 घंटे का होगा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का अयोजन
Next post कलश शोभा यात्रा नगर भ्रमण के साथ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ आगाज
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial