कलश शोभा यात्रा नगर भ्रमण के साथ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ आगाज
बारसोई के अति प्राचीन प्रसिद्ध विष्णु मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुआ भव्य आयोजन, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ।
बारसोई प्रखंड के अति प्राचीन प्रसिद्ध विष्णु मंदिर के नवीन गर्भ ग्रह में भगवान के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकालकर भगवान के झांकी का नगर भ्रमण कराया गया, जिसमें हजारों की संख्या में सभी उम्र वर्ग के श्रद्धालुओं ने भाग लिया, शोभा यात्रा के आगे आगे पश्चिम बंगाल के नदिया जिला से आए महिला ढांक श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे थे तत्पश्चात क्रमशः भगवान राधे कृष्णा शिव की सवारी नंदी महाराज के साथ भगवान भोलेनाथ माता पार्वती प्रथम पूज्य गणेश एवं वीर हनुमान की झांकी निकाली गई, उसके बाद हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने अपने माथे पर कलश लिए शोभा यात्रा की शोभा बढ़ती दिखाई, बीच में बैंड बाजे की धुन पर सभी श्रद्धालु झूमते नजर आए, कलश शोभा यात्रा को लेकर बारसोई प्रशासन ने भी चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था कर रखी थी बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को लगाया गया था, सभी के सहयोग एवं प्रयास से शोभायात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हुई और विष्णु मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का भोग ग्रहण किया, शोभा यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व कटिहार के सांसद डॉक्टर दुलाल चंद्र गोस्वामी अपने धर्मपत्नी के साथ पूजा स्थल पर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया शोभा यात्रा संपन्न कराने में पूरे नगर एवं ग्रामवासी सहित विष्णु मंदिर न्यास समिति ने मुख्य भूमिका निभाई, ज्ञात होगी 22 फरवरी गुरुवार को भगवान अपने नवीन गर्भ गृह में विराजमान हो जाएंगे उसे दिन भी भव्य आयोजन की व्यवस्था की गई है तथा महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है ।
