सीओ ने आयुष्मान कार्ड को लेकर आयोजित शिविर का लिया जायजा।
अशोक कुमार (डडंखोरा)

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राशन कार्डधारी लाभार्थियों का निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में स्थित जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के कार्यालय में वसुधा केंद्र के संचालक के माध्यम से लाभार्थियों का निशुल्क स्वास्थ्य कार्ड को लेकर आयोजित शिविर का अंचल पदाधिकारी सादी रउफ ,राजस्व अधिकारी चंदन कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीओ सादी रऊफ ने बताया कि लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाया जाना है। प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण दुकानों में वसुधा केंद्र के संचालक के द्वारा कार्ड बनाया जा रहा है। संचालक को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लाभुक परिवार का कार्ड बनाने का काम निशुल्क करेंगे। कार्ड बनाने की सूची वीएलई को उपलब्ध करा दी गई है। राजस्व अधिकारी चंदन कुमार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आयुष्मान कार्ड बनाए जाने को लेकर सहयोग करने की अपील किया है। डंडखोरा के 6425 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है तथा शेष लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर द्रुत गति से काम किया जा रहा है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
