November 14, 2026

भय मुक्त वातावरण में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

Read Time:1 Minute, 52 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार)

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल के साथ-साथ प्रशासन भी सक्रिय हो गई है। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न  गांवों ,टोलों मोहल्ले एवं चौक चौराहा होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, अंचल पदाधिकारी सादी रऊफ एवं थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस के जवानों ने थाना क्षेत्र के  संगत टोला, डंडखोरा , बाड़ी टोला, भमरेली, द्वाशय, कंधरपेली, मगुरजन, तिलास, भेलाई, गोरफर, टिकेली सहित दलित महादलित पिछड़ा अति पिछड़ा एवं आदिवासी विभिन्न गांव मे फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने को लेकर पुलिस के जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया है। भयमुक्त वातावरण तथा असामाजिक तत्वों की मंसूबों को असफल करने के लिए तथा लोगों के बीच चुनाव को लेकर स्वच्छ वातावरण माहौल कायम हो इसके लिए जवानों के फ्लैग मार्च निकाला गया ह। फ्लैग मार्च में चुनाव को लेकर बनाए गए सेक्टर मौजूद थे।  

Previous post लूट कांड का सफल उद्भेदन, कांड में शामिल अमन यादव गिरफ्तार, बाइक और कैश भी बरामद
Next post पक्की छठ घाट निर्माण कार्य का मुखिया सागर यादव ने किया शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की माहौल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial