प्राणपुर में लोगों से विद्युत कनेक्शन लेने के लिये मोटी रकम मांगी जाती है : अमित साह
कटिहार (प्रवीण कुमार)
सरकार एक तरफ विकास की बात कर रही है। तो दूसरी तरफ लूट का नजारा बना हुआ है। कटिहार जिले के प्राणपुर विद्युत आपूर्ति विभाग के कनीय अभियंता की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दोनों बिजली कनेक्शन मीटर इत्यादि कई बिंदुओं पर अनियमित की शिकायत सामने आई है। अनियमित की शिकायत को लेकर प्रखंड के लोग वर्तमान प्रमुख के आवास पर पहुंचकर विभिन्न तरह की शिकायतें की। वहीं दर्जनों लोगों ने बताया कि कभी भी बिजली संबंधित जानकारी लेने हेतु विद्युत विभाग कनीय अभियंता को फोन करने पर उल्टा सीधा बोल दिया जाता है। लाइन कट जाने के बाद बात करने के दौरान मोबाइल स्विच ऑफ कर लेते हैं। बिना पैसा लिए विद्युत आपूर्ति में कोई काम नहीं किया जाता है। वही जब हम लोग प्रखंड स्थित बिजली विभाग के कार्यालय जाते हैं। तो अक्सर बंद रहता है। कभी-कभी खुला भी रहता है। तो बिजली विभाग के अधिकारी नहीं रहते हैं। वहीं क्षेत्र के ग्रामीण यशवंत कुमार, मोहम्मद कादिर, सुलोचना देवी, अर्चना कुमारी, विश्वनाथ कुमार ,अरुण कुमार, अविनाश कुमार ,अनंत कुमार आदि लोगों ने बताया कि प्राणपुर प्रखंड बिजोलिया का अड्डा बना हुआ है। इसलिए गरीबों का मसीहा प्राणपुर प्रमुख अमित शाह से मुलाकात की गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द इसे यहां से उच्च अधिकारी बात किया जाएगा।इस संबंध में प्रखंड प्रमुख अमित साह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्राणपुर विद्युत आपूर्ति विभाग के कनीय अभियंता पर आरोप लगाते हुए प्रमुख ने बताया कि इनके द्वारा प्रखंड के किसी भी व्यक्ति को मीटर लेने हेतु तथा विद्युत कनेक्शन लेने हेतु मोटी रकम की मांग की जाती है। वही रोजगार के लिए पहले नजराना अभियंता को देना पड़ता है। उक्त बातें प्रमुख अमित साह ने बताया है। प्रमुख अमित साह ने जिला विद्युत परियोजना पदाधिकारी से मांग की है कि इस भ्रष्ट कनीय अभियंता पर विभागीय करवाई कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। वहीं अन्य समिति सदस्यों ने भी इसे हटाने की मांग किया है।
