विद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम में बच्चों को किया गया पुरस्कृत।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
ममता मेमोरियल एकेडमी इंग्लिश स्कूल संगत टोला डंडखोरा में वार्षिक फंक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। वार्षिक कार्यक्रम के तहत बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। गीत, संगीत, नृत्य, पेंटिंग , कविता पाठ ,क्विज, भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा पेश किया गया नृत्य का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया और तालिया से बच्चों का हौसला अफजाई किया ।अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों के प्रगति पत्र एवं मूल्यांकन पेपर का वितरण किया गया। डायरेक्टर बिंदेश्वरी साह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में वर्ग एक से आठ तक के बच्चों का सम्पन्न हुए मूल्यांकन का परिणाम की घोषणा की गयी। मौक़े कार्यक्रम का मंच संचालन पंकज झा ने किया। डायरेक्टर बिंदेश्वरी साह ने बताया कि सारे सुविधाओं से लैस आवासीय विद्यालय हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में सफल आए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर शिक्षिका नेहा कुमारी, मनीषा कुमारी, खुशबू कुमारी शिक्षक संदीप कुमार, शुभम कुमार सहित विद्यालय के कर्मी तथा बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
