30 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर एवं एक पियक्कड़ को किया गया गिरफ्तार।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
डंडखोरा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों में सघन छापेमारी अभियान चलाकर एक शराब तस्कर एवं पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि द्वाशय पंचायत अंतर्गत कंधरपेली मुसहरी टोला गांव में एक व्यक्ति पुलिस की वाहन देखकर भागने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। वही उनसे पूछताछ कर घर की तलाशी ली गई। तलाशी की दौरान झोपड़ी के पीछे देसी चुलाई शराब 30 लीटर बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मुसहरी टोला गांव निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र सदा पिता फोदारी सदा के रुप में हुआ है। तो वहीं सौरिया पंचायत अंतर्गत बोरनी तिनमुहानी चौक के पास शराब पीकर कर हो हल्ला कर रहा यह युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी 30 वर्षीय सरवन परिहार पिता दयानंद परिहार के रूप में हुई है। शराब तस्कर एवं शराबी के विरुद्ध थाना में प्राथमिक दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
