September 23, 2026

अधिवक्ता संघ की आम सभा आयोजित ।

Read Time:2 Minute, 9 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार अधिवक्ता संघ की आम सभा की बैठक राजेंद्र प्रसाद प्रशाल में अध्यक्ष विजय कुमार झा के अध्यक्षता में आयोजित हुई। आयोजित आम सभा की बैठक में अधिवक्ताओं द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वहीं आयोजित आम सभा में संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहां की उत्पाद कोर्ट 2 के विशेष न्यायाधीश अमित राज के द्वारा कई बार आम वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। वही आयोजित आम सभा में निर्णय लिया गया कि अब अधिवक्तागण उनके न्यायालय के कार्य का अगले आदेश तक खुद को अलग रखेंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री झा ने कहा कि आम सभी में लिए गए निर्णय के विरुद्ध जाने वाले अधिवक्ताओं पर संघ के द्वारा कार्रवाई की जाएगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री झा ने स्टेट बार काउंसिल से आई पत्र के बारे में भी वकीलों को आम सभा में पढ़ कर सुनाया गया। आयोजित आम सभा में पीपी शंभू प्रसाद, वाइस प्रेसिडेंट राज कुमार वर्मा, मीणा शर्मा, श्री लस्कर, संयुक्त सचिव रूपेश कुमार, युगल किशोर यादव एवं मनोज ठाकुर के साथ अधिवक्ता मुनेश्वर यादव, महानंद यादव, राजेंद्र कुमार मिश्रा, विनोद कुमार, पवन दुबे, अखिलेश कुमार झा, संजय सिंह , स्वाति साकेत, प्रियंका कुमारी, सोनी कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Previous post चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली शोभा यात्रा, बडी संख्या में महिलाओं ने लिया हिस्सा ।
Next post 30 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर एवं एक पियक्कड़ को किया गया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial