लखनऊ:- अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पर सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार से पूछा सवाल ।
उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अभ्यर्थी अनियमितता का आरोप लगाकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं । इस बीच राजधानी लखनऊ में विरोध जताने के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसपर रविवार को सांसद वरुण गांधी ने सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए। सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा यह बच्चे भी मां भारती के लाल हैं, इनकी बात मानना तो दूर, कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस पर भी उनके ऊपर यह बर्बर लाठीचार्ज । अपने दिल पर हाथ रख कर सोचिए क्या यह आपके बच्चे होते तो इनके साथ यही व्यवहार होता..? आपके पास रिक्तियां भी हैं, और योग्य अभ्यर्थी भी, तो भर्तियां क्यों नहीं..??
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...

