November 3, 2026

रोशना थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर ।

Read Time:1 Minute, 30 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ़)

रोशना थाना क्षेत्र के महानन्दा बांध पर दियारा से आने के क्रम में रविवार को गुप्त सूचना पर रोशना पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तारी की गई।शराब ले जाने के लिए बोरा में शराब को छुपाया गया था। देखने से लग रहा था की बोरे में सब्जी लेकर कहीं जा रहा है। रोशना थाना प्रभारी अजय कुमार पासवान तारिक ने बताया कि बोरे की तलाशी में 4 लीटर विदेशी शराब एवं देशी 5 लीटर की बरामदगी हुई है। रोशना थाना प्रभारी अजय कुमार पासवान,एस आई गोपाल कुमार राम एवं राममोहन सिंह के द्वारा बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर रोशना थाना पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए। अभियुक्त गणेश मंडल उम्र 55 वर्ष पिता स्वर्गीय भादू मंडल साकिन कावीलपुर थाना रोशना जिला कटिहार के रुप में पहचान हुई हैं साथ में एक मोटरसाइकिल को जप्त किया,रंगे हाथ गिरफ्तार कर कटिहार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Previous post छापेमारी में फरार प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Next post आवागमन बाधित करने पर बीडीओ को दिया आवेदन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial