November 3, 2026

आवागमन बाधित करने पर बीडीओ को दिया आवेदन

Read Time:53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड क्षेत्र के बौलिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर १० में सात निश्चय योजना के तहत मुख्य सड़क से मोसिम के घर तक पक्की सड़क का निर्माण किया गया है। उक्त सड़क को दबंगों द्वारा यदा-कदा घेर कर आवागमन बाधित किया जाता है।इस समस्या को लेकर मोसिम सहित कई ग्रामीणों द्वारा बीडीओ, मनिहारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।इस मामले को लेकर प्रमुख प्रतिनिधि मंजय साह ने बीडीओ और संबंधित मुखिया से मामले को गंभीरता पूर्वक सुलझाने को कहा है।

Previous post रोशना थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर ।
Next post दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial