November 6, 2026

तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री का शपथ लेकर इतिहास रचा:छाया तिवारी

Read Time:3 Minute, 27 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

लगातार तीसरी बार नरेंद्र दामोदरदास मोदी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। भारत में पहली बार कोई गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ले रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वर्तमान महिला मोर्चा के क्षेत्र प्रभारी छाया तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण को ऐतिहासिक बताते हुए बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने प्रधानमंत्री पर फिर एक बार विश्वास जताया है। मोदी जी भारत के नागरिकों की आशा पर खड़े उतरेंगे। इस ऐतिहासिक क्षण में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में बधाई देने वालों में बिहार भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्णिया विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य अधिवक्ता शिव शंकर सरकार ने बधाई देते हुए कहा है कि विकसित भारत की संकल्प को साकार करने में एनडीए के सभी दल एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया है। देश के कोने-कोने से मंत्रिमंडल में भागीदारी देश के विकास में अतुल्य योगदान देगा।मंत्रिमंडल में शामिल चेहरे काफी अनुभवी है कई कैबिनेट मंत्री,मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्हें अपने प्रदेश का अनुभव है। बिहार से शामिल सभी मंत्रियों को भी बहुत-बहुत बधाई है। सभी भाजपा नेताओं के द्वारा आधुनिक कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं हैं।पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार सरकार मोदी के कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में वार्ड पार्षद प्रमोद महतो,वार्ड पार्षद चांदनी देवी, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री पूनम सिंह, विभा मिश्रा, क्षेत्रीय प्रभारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सुमित वर्मा ,चंदन सिन्हा, बूला सिंह पवन साह, नीरज कुमार ,नीलम कुमारी, नीलू साह , पूर्णिमा चौधरी ,इशिका राज, भारती देवी, अधिवक्ता निवाशनी, आरती चौधरी, नीलम गुप्ता, रीना तिवारी, नीतू पासवान, आशा ज्योति, राजेश साह, अमित गुप्ता,सुरोजित घोष, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के मंडल महामंत्री राजीव कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने मोदी जी को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Previous post एडीजे सह डीएलएसए सचिव अखिलेश पांडे को प्रमोशन के दौरान दिया विदाई
Next post प्राणपुर पुलिस ने बस्तौल में विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिये किया बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial