प्राणपुर पुलिस ने बस्तौल में विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिये किया बैठक
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिले के प्राणपुर थाना के युवा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बस्तौल चौक पर विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने हेतु जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं पत्रकार के साथ बैठक कर विस्तृत रूप से चर्चा किया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने कहा कि प्राणपुर थाना क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण चौराहा बस्तौल माना जाता है। बस्तौल चौक से चार दिशा में सड़क पर विशेष रूप से आवाजाही होता है। बस्तौल चौक के चारों तरफ जाने वाली सड़क पर मार्केट बन गया है। जिसके कारण बस्तौल चौक पर आवाजाही काफी बढ़ गई है। वाहनों का परिचालन से लेकर आम लोगों का आवाजाही में वृद्धि हो गई है। बस्तौल बाजार में प्राणपुर पुलिस के द्वारा नियमित रूप से वाहनों का चेकिंग किया जाता है। दिवा, संध्या एवं रात्रि गश्ती नियमित रूप से चलाई जाती है। समय-समय पर जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवियों के साथ बैठकर विधि व्यवस्था चुस्त करने पर विचार विमर्श किया जाता है। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने कहा कि प्राणपुर थाना पुलिस आम पब्लिक की सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहती है। आम पब्लिक को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो इस दिशा में चौकस रहती है। प्राणपुर थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी के प्रति ईमानदारी से भूमिका निभाते है। बस्तौल पंचायत के मुखिया मुजाहिद आलम ने कहा कि प्राणपुर थाना में पदस्थापित थाना ध्यक्ष रंजीत कुमार महतो प्राणपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी चौकस रहते हैं। खासकर बस्तौल बाजार में प्रतिदिन दो- तीन बार स्वयं पुलिस पदाधिकारी के साथ घंटा कैंप करते हैं। आसपास के इलाके में नियमित रूप से ग्रस्त लगते हैं। जिसके का परिणाम स्वरुप यह है कि उनके कार्यकाल में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगा है। यह ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे हैं। जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने कहा कि थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो के कुशल नेतृत्व में प्राणपुर थाना क्षेत्र की जनता अमन चैन की सांस ले रहे हैं और अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो के कुशल नेतृत्व में प्राणपुर क्षेत्र के विभिन्न इलाके में नियमित रूप से ग्रस्त लगते हैं। आम लोगों की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। विद्वान पत्रकार सह अधिवक्ता प्रवीण कुमार झा एवं पत्रकार अजय उपाध्याय ने कहा कि प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो के नेतृत्व में प्राणपुर थाना क्षेत्र में नियमित रूप से अपने कर्तव्यों का पालन करने से थाना क्षेत्र की विधि व्यवस्था चुस्त कर दिया है। युवा थानाध्यक्ष श्री महतो अपनी दायित्व को ईमानदारी पूर्वक निर्वाह कर रहे हैं। यह अपने कर्तव्यों के प्रति काफी सजग एवं सचेष्ट रहते हैं। जिसका परिणाम स्वरुप है कि प्राणपुर थाना क्षेत्र की आम लोग अमन चैन से जीवन यापन कर रहे हैं। यहां के व्यवसायी, छात्र-छात्र, युवा वर्ग सहित हरेक लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्राणपुर थाना पुलिस के द्वारा नियमित रूप से बिहार- बंगाल सीमा पर वाहनों का चेकिंग करने से आपराधिक गतिविधियों में काफी कमी आई है। प्राणपुर थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो विधि व्यवस्था पर पूर्णता नियंत्रण करने की क्षमता रखते हैं। इनके यह बेहद व्यवहार कुशल व्यक्ति है। आम लोगों से सरलता पूर्वक मिलना जुलना, बातचीत करना, उनकी समस्याओं को सुनना और संज्ञान लेते हुए त्वरित निष्पादन करने का कार्य करते हैं। बैठक में सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे,ए एसआई कौशल कुमार सहित अन्य गणमाण्य लोग उपस्थित थे।
