एडीआरएम ने कटिहार स्टेशन का किया औचक निरीक्षण
एडीआरएम ने सफाई व्यवस्था लचर देखकर अधिकारी को लगाया फटकार मुख्य स्वास्थ निरीक्षक को दिया चार्जशीट ।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार रेलमंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को कटिहार स्टेशन का औचक निरीक्षण कर संबंधित रेल अधिकारियों को साफ सफाई और यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई दिशा निर्देश दिया। मिली जानकारी के अनुसार एडीआरएम श्री सिंह ने स्टेशन , रेलवे ट्रैक , सर्कुलेटिंग एरिया आदि में फैली गंदगी को देखकर काफी बिफर गए और स्वस्थ अधिकारियों और कर्मियों को जमकर फटकार लगाते हुए अविलंब साफ सफाई व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिए। एडीआरएम के निर्देश पर ऑनड्यूटी मुख्य स्वास्थ निरीक्षक को चार्जशीट भी दिया गया है। एडीआरएम श्री सिंह ने कहा कि रेल क्षेत्र में सफाई में काेताही बर्दाश्त नहीं जायेगी। गैर जिम्मेदार लोगो के विरुद्ध रेल प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। एडीआरएम श्री सिंह ने आम लोगो से रेल छेत्र में साफ सफाई व्यवस्था बहाल रखने की अपील किया। वाणिज्य अधिकारी को एडीआरएम द्वारा स्टेशन पर लगे स्टॉल, तैनात वेंडर आदि को गंदगी फैलाने पर कड़ा जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया। एडीआरएम मनोज कुमार सिंह द्वारा गिरजा कॉलोनी स्थित पंप हाउस का भी निरीक्षण किया गया। इस मौके पर एडीआरएम श्री सिंह के साथ कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता, सीनियर डीएन चार, सीएमएस, एसीएम सुमित कुमार सहित कई रेल अधिकारीगण मजीद थे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
