November 2, 2026

छेड़खानी मामले में फरार आरोपी कोचिंग संचालक गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थानाकांड संख्या 113/24 के आरोपी कोचिंग संचालक गुरुचरण सिंह, नवाबगंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस कांड में अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पुलिस के अनुसार इनके उपर भादवि की धारा 323/341/354(B),307/504/506/34 आयत है। मालूम हो कि दो माह पूर्व एक 22 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ व उसके परिजनों को मारपीट कर जख्मी किये जाने के आरोपी गुरुचरण पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि कांड के अनुसंधान कर्ता सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार, पीएसआई भार्गवी, एएसआई अरुण कुमार के तत्परता से मंगलवार को आरोपी गुरुचरण को दबोच लिया गया।इस अवसर पर पीएसआई सद्दाम हुसैन और एएसआई विशाल आशिष मौजूद थे।

Previous post जब्त देशी विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया
Next post शादी के घर में बड़ा हादसा सिलेंडर में लगी आग एक दर्जन लोग घायल मचा हड़कंप।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial