November 1, 2026

सात सूत्री मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मुख्यालय प्रांगण में किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

Read Time:2 Minute, 58 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अंचल परिषद सदस्य मोहम्मद मूसा ने किया। इंकलाब जिंदाबाद, सीपीआई जिंदाबाद के नारों के साथ बीडीओ मनीषा कुमारी को पांच सुत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।प्रखंड कार्यालय परिसर में महिलाओं एवं पुरुषों ने हाथ में झंडा लिए बढ़ते अपराध एवं व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस मौके पर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर एवं जिला सचिव विनोद आनंद शाह ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध एवं ब्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। राशन कार्ड का आधार कार्ड से लिंक जोड़ने की अवधि दिसंबर 2024 तक किया जाए। गलत बिजली बिल का निष्पादन शिविर लगाकर किया जाए एवं बीपीएल परिवार को बिजली काटने की प्रक्रिया बंद किया जाए। राज्य सरकार के घोषणा के अनुसार 94 लाख गरीब परिवार को 2 लाख की आर्थिक सहायता प्रखंड में चिन्हित परिवार को शीघ्र निर्गत किया जाए। सभी भूमिहीनों को वास की जमीन खरीदने एवं घर बनाने के लिए निर्धारित राशि उपलब्ध कराई जाए एवं जमीन की दाखिल खारिज में व्याप्त अनियमितता पर रोक लगाई जाए। अंचल परिषद सदस्य मोहम्मद मूसा ने अपने संबोधन में कहा कि आंचल एवं प्रखंड में बिचौलिया हावी है।बिना बिचौलिए का कोई काम नहीं होता है। मनरेगा योजना में मजदूरों का हस्ताक्षर गलत बनाकर राशि का उठाव किया जाता है। जिस कारण मजदूर मनरेगा योजना से अपेक्षित है। इस मौके पर धरना प्रदर्शन में सुलोचना देवी, राम मुरमू, अर्जुन दास, मनोज रविदास, राजकुमार पासवान, मनोज कुमार ऋषि, पातो देवी, बिजली देवी, सुभाष पासवान, यशोदा देवी, नरेश ऋषि, सहित दर्जनों उपस्थित थे।

Previous post निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरे कंक्रीट प्लेट से टकराया युवक घायल
Next post बिजली कटौती और लो वोल्टेज से किसानों की बढ़ी परेशानी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial