April 6, 2026

यूपी की जनता को लाल टोपी के खतरे से सावधान कर गये पीएम मोदी

Read Time:3 Minute, 21 Second

Reporting by अनुज तिवारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत भोजपुरी से शुरू करके जनता से खुद को कनेक्ट किया। उन्होंने कहा-धर्म, आध्यात्म और क्रांति की नगरी गोरखपुर के देव तुल्य लोगन के प्रणाम करत बानी। यह सुनते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा और फिर शुरू हुआ मोदी..मोदी..मोदी का नारा। 10,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने गोरखपुर से समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। बिना किसी का नाम लेते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा तंज कसते हुए कहा कि लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं। इन्हें सिर्फ लाल बत्ती के लिए सत्ता चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज पूरा यूपी जानता है कि लाल टोपी वालों को सिर्फ लाल बत्ती से मतलब रहा है। इन्हें माफियाओं को छूट देने के लिए, जमीन कब्जाने के लिए और आतंकियों को जेल से छुड़ाने के लिए सरकार चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘आज पहले की सरकारों की बेरुखी याद आती है। सब जानते थे कि गोरखपुर का खाद कारखाना कितना जरूरी था, लेकिन पहले की सरकारों ने इसे शुरू कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई।   ये लोग नहीं समझेंगे कि कोरोना काल में भी डबल इंजन की सरकार विकास में जुटी रही और काम रुकने नहीं दिया। योगी सरकार की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि लंबे समय से गोरखपुर समेत बड़ा क्षेत्र सिर्फ एक मेडिकल कॉलेज के भरोसे चल रहा था। ऐसे में लोगों को इलाज के लिए बनारस या लखनऊ जाना पड़ता था। योगी सरकार ने इस क्षेत्र में जो काम किया है, उसकी चर्चा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है। किसी भी देश को आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है कि उसकी स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ और सस्ती हों। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज यूपी 17 करोड़ कोरोना टीकों के पड़ाव पर पहुंच रहा है। देश भर में 16 नए एम्स बन रहे हैं। *आ गइलें मोदी हो*गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही मंच की ओर बढ़े, माइक संभाले हुए सांसद रवि किशन ने अपने चिर परिचित अंदाज में नारे लगवाने शुरू किए। बोले, आ गइलें मोदी हो। बोल लोगन मोदी..मोदी..मोदी। उधर, मोदी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया तो बस भीड़ से एक ही आवाज। मोदी..मोदी…मोदी।

Previous post बैंड बाजे के साथ बारात लेकर दूजा ब्याह रचाने पहुंचा दूल्हा की जमकर हुई पीटाई
Next post सार्वजनिक कार्यक्रमो व रेस्टोरेंट में मदिरापान अवैध- डिएम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial