November 3, 2026

बारसोई,बलरामपुर के 50 विद्यालयों का पीएम सम्मान निधि योजना के तहत हुआ चयन।

Read Time:3 Minute, 9 Second

राजकिशोर यादव (बारसोई)

शनिवार को हाई स्कूल बारसोई के मीटिंग हॉल में जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी कटिहार की अगुवाई में एक बैठक आयोजित की गई । जिसमें बारसोई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ,बलरामपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अलावा, कनीय अभियंता के साथ, पीएम श्री योजना के तहत चयनित , बारसोई प्रखंड से 30, और बलरामपुर प्रखंड से 20 प्रधानाध्यापक बैठक में रहे उपस्थित । पीएम योजना के संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद ने सभी प्रधानाध्यापक को बताया कि उनके विद्यालय की मूलभूत सुविधाएं जैसे शौचालय ,पीने की पानी, और चार दिवारी,श्यामपट्ट , छत और कमरे का निर्माण अहमियत रखती है। उन्होंने यह भी बताया कि, सारा सिस्टम ठेकेदार के माध्यम से किया जाएगा। लेकिन इनकी चयन और खाखा तैयार करने की जिम्मेदारी, प्रधान शिक्षक को होगी। वह निर्माण एजेंसियों का भी चयन कर सकते हैं। और उन्हीं के देखरेख में सभी कार्य पूरा होना है। इस संबंध में जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी ने कहा की , E शिक्षा पोर्टल पर, बच्चों का नामांकन करने की भी हिदायत दी । उन्होंने बताया कि कटिहार जिला में 67 हजार छात्रों के स्थान पर सिर्फ 59 000 छात्रों का ही नामांकन हुआ है। बाकी बचे छात्रों का नामांकन में आधार संबंधी त्रुटि के वजह से नहीं हो पा रही है । इसमें शिक्षक को अभिभावक की मदद कर उन्हें आधार में हुई त्रुटियों की ,सुधार कराकर ,शत प्रतिशत नामांकन कराने की बात कही है। उन्होंने इ शिक्षा कोष के बारे में, सभी शिक्षकों से जानकारी ली । विद्यालय की समस्याओं से अवगत होकर , उनकी समाधान भी उन्होंने करने की आश्वासन भी दिया।उन्होंने ई शिक्षा ऐप पोर्टल पर सभी शिक्षकों को उपस्थिति दर्ज करने और छुट्टी के समय बाहर जाने के बारे में अवगत कराया ।ई शिक्षा एप की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पहले इस ऐप पर अधिक लोग अनुपस्थित पाए गए थे धीरे-धीरे इसमें सुधार होने लगा और पिछले सप्ताह 3500 से घटकर 1400 पर आज सिमटी है अध्यापकों के अनुपस्थित उम्मीद है कि यह बहुत जल्द 0 पर आकर समाप्त होगी।

Previous post जनता दरबार में चार मामले का हुआ निष्पादन
Next post प्राथमिक विद्यालय रामनगर के छात्र छात्राएँ स्कूल ड्रेस में आते है विद्यालय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial