October 31, 2026

शिक्षा विभाग ने समिति सदस्य के आवेदन पर की तेजी से कार्रवाई

Read Time:2 Minute, 5 Second

समिति सदस्य के प्रयास से दिलारपुर पंचायत में शिक्षा सुधार की उम्मीद।

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड क्षेत्र के दिलारपुर पंचायत के जदयू के कर्मठ सिपाही और समिति सदस्य कुंदन पासवान ने बिहार सरकार के माध्यमिक शिक्षा मंत्री को एक महत्वपूर्ण आवेदन सौंपा है। इस आवेदन में उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दिलारपुर के निर्माण में आ रही बाधाओं को लेकर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि विद्यालय की भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्माण कार्य में रुकावट उत्पन्न हो रही है। कुंदन पासवान ने शिक्षा मंत्री से इस समस्या पर शीघ्र कार्रवाई करने और निर्माण कार्य को प्रारंभ कराने का अनुरोध किया है। उनके इस आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, कटिहार को पत्र निर्गत कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने और वस्तुस्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से पंचायत के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुंदन पासवान के अथक प्रयासों से अब क्षेत्र में शिक्षा संबंधी सुधार की उम्मीद जागी है। उन्होंने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों की शिक्षा में आ रही रुकावटें दूर होंगी और विद्यालय का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा।

Previous post डेल्टा रैंकिंग में मनिहारी प्रखंड अव्वल, विकास में दिखाई शानदार प्रगति
Next post जनता दरबार में चार मामले का निष्पादन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial