November 6, 2026

कटिहार में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 26 से 29 सितंबर तक

Read Time:1 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार में 26 से 29 सितंबर 2024 तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इस आयोजन समिति का गठन 2 सितंबर को ऑफिसर्स क्लब में हुई बैठक में किया गया। पूर्व चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी को समिति का अध्यक्ष चुना गया। संरक्षक के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ. निखिल कुमार झा सहित अन्य को मनोनीत किया गया है। जयप्रकाश शर्मा स्वागत अध्यक्ष और बबन कुमार झा आयोजन समिति के सचिव होंगे। टूर्नामेंट में लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे, और तैयारी जोरों पर है। आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प लिया है और जोर शोर से तैयारी की जा रही है।

Previous post नगर के शिक्षण संस्थानों में मनाया गया शिक्षक दिवस।
Next post कटिहार में जीएसटी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial