September 4, 2026

आग से मुर्गी फार्म जलकर राख, पीएनबी से ऋण लेकर शुरू किया था व्यापार, अज्ञात के खिलाफ आवेदन देने की बात कही

Read Time:1 Minute, 35 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के छोटी बाघमारा स्थित मिलकी टोला में बुधवार की मध्य रात्रि को एक मुर्गी फार्म में आग लगने से सबकुछ जलकर राख हो गया। फार्म के पार्टनर अशोक कापरी और निरंजन साह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कुछ युवकों द्वारा मुर्गी चोरी की घटनाएं हो रही थी, और सख्ती करने पर उन युवकों ने आग लगाने की धमकी दी थी। व्यापार को बढ़ाने के लिए अशोक कापरी ने अपने पुत्र आनंद कापरी के नाम से पंजाब नेशनल बैंक, नवाबगंज शाखा से ऋण लिया था। आग से फार्म का तकरीबन आठ लाख रुपये का नुक़सान हुआ, जिसमें तीन सौ तैयार मुर्गी और बाईस बोरी दाना जलकर राख हो गया।दो दिन पूर्व बिजली बकाया अधिक होने के कारण विभाग द्वारा मुर्गी फार्म का विद्युत विच्छेद कर दिया गया था। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ आवेदन देने की बात कही है और सरकार से नुकसान की भरपाई का आग्रह किया है। इस अवसर पर पंचायत के सरपंच ओमप्रकाश पंडित सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post मध्य विद्यालय मिर्जापुर में नए भवन बनाने को ले मुखिया ने दिया शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन
Next post मनिहारी पुलिस ने 32 लीटर देशी शराब बरामद किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial