September 4, 2026

गंभीर रूप से घायल चंदन की इलाज के दौरान तीसरे दिन हुई मौत

Read Time:53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बुधवार की शाम को मनिहारी नवाबगंज के बीच दो बाईक की जबरदस्त टक्कर में गंभीर रूप से घायल चरवाहा विद्यालय निवासी चंदन कुमार को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था जहां से बाद में कटिहार मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा था। चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद स्थिति गंभीर होती गई और शनिवार को चंदन कुमार ने दम तोड़ दिया।मौत की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। समाजसेवी करण मानस ने इस घटना पर गहरा दुःख जताया है।

Previous post प्रखंड परिसर में विद्युत कैंप का आयोजन, उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान।
Next post बरारी मे मेडिकल स्टोर मालिक के घर से प्रतिबंधित सिरप व टेबलेट बरामद भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial