September 3, 2026

दर्जनों लोग जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

Read Time:1 Minute, 14 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

आगामी विधानसभा के चुनाव को लेकर पुरे प्रदेश में राजनीतिक दलों द्वारा हरेक जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में कटिहार के शरीफगंज वार्ड नंबर 41 में जदयू नेता मोहम्मद शमी के आवास पर दर्जनों समाजसेवियों ने जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय की अध्यक्षता और प्रमंडलीय प्रभारी सुशील कुमार की उपस्थिति में जदयू की सदस्यता ग्रहण कर सुबे के मुखिया नीतीश कुमार पर भरोसा दिखाया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में समाजसेवी रोहित कुमार महतो, मोहम्मद छोटु, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद रुशतम, मोहम्मद नशीम सहित दर्जनों समाजसेवी शामिल थे।इस अवसर पर जदयू के महानगर अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम इकबाल, मोहम्मद इम्तियाज, प्रमोद राय, मोहम्मद शमी सहित कई लोग मौजूद थे।

Previous post निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया
Next post क्रीड़ा प्रकोष्ठ 10,000 खिलाड़ियों को भाजपा का सदस्य बनाएगी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial