September 3, 2026

क्रीड़ा प्रकोष्ठ 10,000 खिलाड़ियों को भाजपा का सदस्य बनाएगी।

Read Time:1 Minute, 20 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

भारतीय जनता पार्टी के देश में चल रहे सदस्यता अभियान के तहत क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार 10,000 खेल संघ के सदस्यों और खिलाड़ियों को भाजपा से जोड़ने का काम करेगी। क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बबन कुमार झा ने बताया कि कटिहार जिले में भी 500 खिलाड़ियों और खेल संघ से जुड़े लोगों को भाजपा के सदस्य बनाने का कार्य किया जाएगा। बबन झा ने कहा कि प्रदेश और जिला स्तर पर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी इस सदस्यता अभियान में पूरी लगन से जुटे हुए हैं। आगामी 17 तारीख के बाद एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा और योजना बनाई जाएगी। कटिहार जिला संयोजक अमित कुमार साह ने बताया कि प्रदेश से मिले निर्देशों के अनुसार कटिहार में भी गहन अभियान चलाकर खिलाड़ियों को भाजपा से जोड़ा जाएगा।

Previous post दर्जनों लोग जदयू की सदस्यता ग्रहण की।
Next post जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मनिहारी में शांति समिति द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial