जुगाडगाड़ी और बाइक की सीधी टक्कर से एक की हुई मौके पर मौत दो घायल ।
( डेस्क |हसनगंज )
हसनगंज थाना क्षेत्र मे जुगाड़गाड़ी और बाइक की सीधी टक्कर मे एक बाइक सवार की मौके पर हुई मौत जबकि गंभीर अवस्था में दो अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं इस दुर्घटना से अक्रोषित लोगों ने कुछ देर के लिए हसनगंज– सपनी मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित कर मृतक व घायलों के परिजनों को मुवावजा देने की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हसनगंज पुलिस पहुंच लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और आवागमन बहाल करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज आगे की कारवाई में जुट गई है।बाइक सवार मृतक का भाई मो फिरोज ने बताया की पुआल लदे जुगाड़ गाड़ी सपनी से हसनगंज की ओर जा रहा था। वहीं दो बाइक पर तीन लोग हसनगंज से अपने घर ढेरुआ पंचायत की ओर जा रहा था। इसी क्रम में पाड़ा चौक ईंट भट्ठा के करीब शराब के नशे में चूर तेज रफ्तार से जुगाड़ गाड़ी चला रहे चालक ने दोनो बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी। जुगाड़ गाड़ी चालक भागने में सफल रहा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार 30 वर्षीय मो जमाल की मौके पर ही मौत गई और मो इरफान और मो राजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। दोनो जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक के भाई का कहना है,की ईंट भट्ठा के करीब चल रहे दुकानों में चोरी छिपे शराब की बिक्री की जाती है। जिस वजह से जुगाड़ गाड़ी चालक नशे मे चूर था।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
