September 1, 2026

वेतन और भत्तों में सुधार की मांग को लेकर अमदाबाद की जीविका दीदियों ने विधायक से की गुहार।

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड की जीविका दीदियों ने 10 सूत्री मांगों के तहत वेतन और भत्तों में सुधार की मांग की है। मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह को पत्र सौंपते हुए, दीदियों ने वेतन वृद्धि, यात्रा भत्ता और कार्यशर्तों में बदलाव जैसी मांगों को रखा। विधायक ने इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए जीविका विभाग को तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दीदियों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा। इस आश्वासन से हड़ताल के समाप्त होने और दीदियों की मांगों के पूरा होने की उम्मीदें बढ़ी हैं। अब सभी की नजरें सरकार और विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Previous post जुगाडगाड़ी और बाइक की सीधी टक्कर से एक की हुई मौके पर मौत दो घायल ।
Next post जर्जर सड़क हादसे को दे रही आमंत्रण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial