एसएसबी ने रक्सौल की भारत-नेपाल सीमा से 23 बच्चों को दलालों के चंगुल से कराया मुक्त।
भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर पर एएचटीयू टीम इंचार्ज मनोज कुमार शर्मा ने अचानक नेपाल के 23 नाबालिग बच्चों को दो व्यक्तियों के साथ इमीग्रेशन कार्यालय के समीप में संदेह के आधार पर रोका। इसके बाद जब उनसे पूछताछ की गई तो यह बच्चे लेकर कहां जा रहे थे, तो पहले दोनों व्यक्तियों ने मना किया । फिर जब अधिकारी ने बताया कि मानव तस्करी रोधी इकाई एसएसबी है, तो दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वह 23 बच्चों को बोधगया मोनेस्ट्री में शिक्षा के लिए ले जा रहे हैं । परंतु शक के घेरे में वह लोग तब आए जब उन्होंने कोई उचित कागजात नहीं दिखाए । ले जाने के पूर्व उनके द्वारा यह सूचना ना तो नेपाल सरकार को दी गई थी और ना ही भारत सरकार या बिहार सरकार को दी गई थी। भरे हुए फार्म में भी अनुमति के स्थान पर कुछ अभिभावकों के हस्ताक्षर नहीं थे । सभी बच्चे लगभग 4 साल से 7 वर्ष तक के हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बच्चों को मानव तस्करी के उद्देश्य से ले जा रहा था। बाद में बच्चों को नेपाल पुलिस के विशेष विभाग को सुपुर्द किया गया ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
