रांची के होटवार जेल से बंद नक्सली नेता प्रशांत बोस को रिमांड पर लेगी सीआईडी इस मामले में करेगी पूछताछ ।
राजधानी रांची की होटवार जेल में बंद एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस से झारखंड की सीआईडी टीम 2 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। सीआईडी को इसके लिए न्यायालय से अनुमति मिल गई है। सीआईडी की टीम प्रशांत बोस से पूर्व में एक केस के संदर्भ में पूछताछ करेगी। बुरु की तैमारा घाटी में 18 फरवरी 2016 को माओवादी से रांची पुलिस एवं सीआरपीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली से चार माओवादी मारे गए थे ।इस घटना में दो जवान गोविंद सिंह और सद्दाम अंसारी जख्मी हुए थे ।मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में मारे गए माओवादियों के पास से ₹600000 नगद, चार एके-47 और सैकड़ों राउंड कारतूस भी जब्त किए गए थे। पुलिस को सर्च के दौरान मुठभेड़ स्थल से कई खोके भी मिले थे। इसी मामले में सीआईडी की टीम प्रशांत बोस से पूछताछ करेगी ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
