दहेज दानवों से प्रताड़ित नवविवाहिता का फांसी के फंदे पर लटकता मिला लाश हत्या की आशंका ।
मधेपुरा में दहेज दानवों से प्रताड़ित नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। मृतिका की बड़ी बहन रत्नीदेवी ने छोटी बहन की सास और पति पर हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है मामला मधेपुरा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या 10 का है। पुलिस महिला के आत्महत्या अथवा हत्या दोनों पहलुओं पर खंगाल रही है ।बताया जाता है कि रामू राय के इकलौते पुत्र वीरेंद्र राय की शादी 6 माह पूर्व मुरलीगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर कला पंचायत अंतर्गत तीन कोनुवा गांव निवासी ममता से हुई थी। लड़की के मायके वाले के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के नाम पर दो लाख की मांग कर रहे थे। इसी बात पर ममता को काफी परेशान किया जा रहा था। माता-पिता ने दहेज नहीं दी तो उनकी सास और पति लगाकर उसे परेशान कर रहे थे। ससुराल पक्ष के मुताबिक ममता ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन स्थानीय लोगों की सूचना पर मधेपुरा सदर थाना की पुलिस ने रामू राय के घर मृतक ममता देवी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले में हर बिंदु पर जांच पड़ताल जारी है ।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
