June 24, 2026

निर्विरोध चुने गए शिवानंदपुर मुखिया को बिडिओ ने दिया प्रमाण पत्र ।

Read Time:1 Minute, 19 Second

बारसोई प्रखंड कार्यालय में मंगलवार की दोपहर त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में निर्विरोध चुने गए मुखिया को प्रमाण पत्र दिए गए। ज्ञात हो कि शिवानंद पर पंचायत में मुखिया पद पर नियाज अहमद अंसारी निर्विरोध प्रत्याशी थे जीने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने निर्विरोध मुखिया पद के लिए प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान निर्विरोध चुने गए मुखिया ने प्रमाण पत्र लेने के उपरांत कहा कि पिछले 5 साल मैंने जनता का सेवा एवं चौमुखी विकास पंचायत के लिए किया है। दोबारा मुझे जनता ने मौका दिया है। जनता का विश्वास मैं कायम रखूंगा तथा पुरे पंचायत का चौमुखी विकास करूंगा। और जो विश्वास जनता में मुझ पर जाता है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा । इस अवसर पर जूही महबूबा, आसमा खातून सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित रहे।

Previous post बिहार के जमुई में पुलिस को उड़ने की नक्सली साजिश नाकाम,100 kg मिला विस्फोटक ।
Next post सुधानी ओपी में 23 लीटर शराब को किया गया नष्ट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial