कच्चा बादाम गाने के दीवाने हुए लोग, सोशल मीडिया पर हो रहा है ट्रेंड ।
कचा बादाम वह गाना है जिसे बनाया और गाया एक सड़क पर चलने वाले मूंगफली विक्रेता ने और वायरल किया सोशल मीडिया के धुरंधरों ने । दर्शन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मूंगफली विक्रेता भुवन ने अपने मूंगफली बेचने के लिए गाना बनाया और गली-गली गाता चला गया। जिसे कुछ लोगों ने रिकॉर्ड करके यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर वगैरह पर डाल दिया। बस फिर क्या था वीडियो हो गया वायरल और भुवन जी की तकलीफे बढ़ गई और इस तकलीफ से निजात पाने के लिए वह चले गए पुलिस के पास। खैर खास बात यह है कि वीडियो काफी पॉपुलर हो गया है। काफी लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में देख लिया है और पसंद भी किया है। इस वीडियो में मूंगफली विक्रेता का बदाम गाना गा रहा है, और अपनी मूंगफली बेच रहा है। इस पर बहुत ज्यादा रिल्स और वीडियो बन चुकी है ।साथ ही रीमिक्स भी किए जा रहे हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मूंगफली बेचने वाले ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके गाने से दूसरे लोग लाखों कमा रहे हैं, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।
#viralVedio #KACCHABADAM #VIRAL #SOCIAL MEDIA
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
